
इस्लामाबादः पाकिस्तान में अरशद खान चायवाले के रातोंरात स्टार बनने के बाद अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के तरबूजवाले की तस्वीर वायरल हो रही है।
पाक में ये तरबूज वाला अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट Parhlo.com के मुताबिक, कराची में इफतार से पहले ये शख्स तरबूट काट रहा था। उस वक्त ये तस्वीर क्लिक की गई। उसकी प्यारी मुस्कान और भूरी आंखों के लोग खास कर लड़कियां दीवानी हो रही हैं। PunjabKesari
ट्विटर पर इस शख्स की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। लड़कियां तरबूज काटते इस शख्स की तस्वीर शेयर कर रही हैं।एक महिला यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘तरबूजवाला पठान जैसा लड़का चाहिए जिंदगी में बस। ‘ वहीं एक यूजर का कहना है कि ”ये चायवाले से भी ज्यादा स्मार्ट है। आइए देखते हैं लोगों ने कैसे-कैसे ट्वीट किए।
फेसबुक पर एक ‘तरबूजवाले’ की तस्वीर वायरल होती देखी तो उन्होंने सच्चाई बताई. मुहम्मद इंशाल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ”भाइयों ये कोई तरबूजवाला नहीं है असल में ये मेरा दोस्त है और जल्द डॉक्टर बनने वाला है।
सोशल मीडिया पर अब ये फेमस पर्सनेलिटी बन चुका है।” इस शख्स का नाम मोहम्मद ओवेज है, जो कराची के जियाउद्दीन कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं। ये तस्वीर मोहम्मद ओवेज ने फेसबुक पर प्रोफाइल फोटो बनाई है और तरबूजवाला लिखकर लोगों के मजे लिए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website