
मास्को : रूस में एक महिला जल्द ही अपना 129वां जन्मदिन मनाने वाली है। हालांकि महिला अपनी लंबी जिंदगी ने परेशान है। चेचेन्या में रहने वाली कोकू इस्तामबुलोवा कहती हैं, मेरी जिंदगी में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब मैं खुश रही हूं। इसके बावजूद पता नहीं कैसे मैं इतने सालों से जीवत हूं।
इस्तामबुलोवा शाकाहारी हैं। बस खूब दूध पीती हैं। उनका मानना है कि अगले महीने वे अपने 129वें जन्मदिन तक जिंदा जरूर रहेंगी। इस्तामबुलोवा 129 साल की होने वाली हैं, इस बात की पुष्टि खुद रूस सरकार ने की है। उनके पासपोर्ट में उनके जन्म की तारीख 1 जून 1889 लिखी गई है। अगर ये सही है तो इस लिहाज से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी उम्र 55 साल और सोवियत संघ के पतन के दौरान 102 साल रही होगी। सोवियत रूस का पतन 1991 में हुआ था। आधिकारिक तौर पर दुनिया में सबसे उम्रदराज महिला फ्रांस की जीन कालमेन्ट (1875-1997) रही हैं। जीन की मौत 122 साल की उम्र में हुई थी। इस वक्त आधिकारिक तौर पर दुनिया में सबसे उम्रदराज इंसान जो जीवित है, वो है जापान की चियो मियाको। चियो 117 साल 13 दिन की हैं। उनका जन्म 2 मई 1901 को हुआ था। वहीं पुरषों में सबसे उम्रदराज व्यक्ति जापान के ही जिरोमोन किमूरा थे, उनकी 116 साल 54 दिन की उम्र में मौत हो गई थी।
द्वितीय विश्व युद्ध का जिक्र करते हुए इस्तामबुलोवा कहती हैं कि वो बहुत ही भयानक दौर था। नाजियों के टैंक हमारे घरों के पास से गुजरते थे।अपनी उम्र के राज के सवाल पर इस्तामबुलोवा ने कहा, ये सिर्फ भगवान की मर्जी है। मैंने देखा है लोग लंबे समय तक जीने के लिए खेलते-कूदते हैं, कुछ अच्छा खाते हैं पर मैंने इतने समय तक जीवित रहने के लिए कुछ भी नहीं किया। मेरी जिंदगी में एक भी दिन खुशी वाला नहीं रहा। मैं बस गार्डन की खुदाई करती रहती थी। लेकिन अब मैं थक गई हूं। मुझे लगता है कि भगवान मुझे सजा दे रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website