
WWE के सैटरडे नाईट मेन इवेंट में सैथ रोलिंस को घुटने में चोट आई। एलए नाईट के साथ उनका मैच बीच में ही रोकना पड़ा। अब रॉलिंस ने अपनी इंजरी पर एक बड़ा अपडेट दिया है।
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को हाल ही में घुटने में चोट लगी है। सैथ रॉलिंस को WWE सैटरडे नाइट मेन इवेंट के दौरान यह इंजरी हुई थी। इसके बाद उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। LA नाइट के साथ उनका मैच अचानक खत्म हो गया। ट्रिपल एच ने बताया कि रॉलिंस MRI करवाने बर्मिंघम गए थे। लेकिन रॉलिंस ने बताया कि सूजन की वजह से वो MRI नहीं करवा पाए। उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक होकर रेसलमेनिया में वापसी करेंगे।
लंबे समय तक रिंग से रहेंगे बाहर – सैथ रॉलिंस ने बताया कि शनिवार को हुए मैच में उन्हें चोट लगी। उन्होंने एक मूनसॉल्ट करने की कोशिश की थी। उतरते समय उनके घुटने में पॉप और बकल जैसा महसूस हुआ। इसका मतलब है कि उनके घुटने में कुछ गड़बड़ हो गई थी। रॉलिंस ने बताया कि वो लॉस एंजिल्स में और जांच करवाएंगे। उन्होंने कहा कि वो लंबे समय तक रिंग से बाहर रहेंगे।
सैथ रॉलिंस ने कही ये बात – रॉलिंस ने अपने बयान में कहा कि ‘यह थोड़ा सूजा हुआ था, इसलिए उम्मीद है कि हम यहां LA में एक या दो सप्ताह में फिर से देखेंगे और किसी तरह का ठोस निदान प्राप्त करने की कोशिश करेंगे और फिर हम वहां से आगे बढ़ सकते हैं। मैं डॉक्टर नहीं हूं, मैं केवल अपने शरीर और जो महसूस करता हूं उसे जानता हूं और मुझे जो महसूस हो रहा है, वह यह है कि यह मुझे लंबे समय तक बाहर रखने वाला है।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website