
कनाडा की मशहूर टेनिस स्टार जिनी बोकार्ड एक बार फिर से चर्चा में हैं। टेनिस कोर्ट पर लंबे समय से कोई बड़ा कारनामा न कर पाने वाली बोकार्ड इन दिनों अपनी इजरायल दौरे के दौरान खिंचवाई फोटोज के लिए गर्मख्यालियों के गुस्से का शिकार हो रही हैं। दरअसल बीते सप्ताह बोकार्ड इजरायल गई थी। इस दौरान राजधानी तेल अवील के समुद्र किनारे सफेद बिकनी में शरीर पर काली मिट्टी लगाकर बोकार्ड ने खूब फोटोज खिंचवाई थी। इस दौरान की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें बोकार्ड समुद्र में अठखेलियां करती नजर आती हैं। बोकार्ड ने इस दौरान फोटोग्राफर के लिए बिंदास पोज भी थे। अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर कुछ फोटोज शेयर कर बोकार्ड ने लिखा था कि इस जगह से मुझे प्यार हो गया है। यह लाजवाब देश है।
बड़ी बात यह है कि इजरायल के स्थानीय मीडिया ने इन फोटो को रिट्वीट किया। साथ ही साथ इजरायल के पर्यटन विभाग ने भी इसे खूब सराहा। लेकिन इजरायल के गर्मख्याली नेताओं को बोकार्ड की यह हरकत नागंवार गुजरी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर बोकार्ड को काफी बुरा भला कहा गया। कइयों ने लिखा है कि सारा घटनाक्रम इजरायल में राजनीतिक भूकंप लाने की चाल है। हालांकि जिनी ने इन प्रतिक्रियाओं पर अभी अपना मुंह नहीं खोला है।
बता दें कि जिनी टेनिस कोर्ट के अलावा सोशल मीडिया पर भी बेहद सक्रिय रहती हैं। ट्विटर पर उनके 17 लाख तो इंस्टाग्राम पर उनके 18 लाख फॉलोअर्स हैं। जिनी की हॉकी खिलाड़ी जॉर्डन कैरन के साथ नजदीकियां बताई जाती हैं।
SI मैगजीन के लिए फोटोशूट करवा चर्चा में आए थे बोकार्ड
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website