
अपनी फेवरेट एक्ट्रैस का लुक हर लड़की फॉलो करना चाहती है लेकिन जब बात हॉलीवुड इंडस्ट्री कि फेमस मॉडल और अभिनेत्री किम कार्दशियन की आती है, तो सभी लड़कियां उनका ड्रैसिंग स्टाइल ही नहीं बल्कि उनकी तरह बॉडी शेप पाना चाहती हैं। बहुत सी लड़कियां परफैक्ट फिगर पाने के लिए ढेरों सर्जरी करवाती है लेकिन यहां यह ट्रीटमेंट लुक को बदल देता है, वहीं इनके कई नुकसान भी है। सर्जरी चेहरी के पहली वाली खूबसूती भी झीन सकती है। ऐसा हुआ किम कार्दशियन के जैसा लुक्स पाने की चाहत में एक लड़की के साथ।
दरअसल, जेनिफर पैम्प्लोना नाम की इस लड़की ने किम कार्दशियन के जैसा लुक्स पाने की चाहत में अभी तक दर्जनों सर्जरी करवा चुकी है। इसके लिए तकरी करोड़ों रुपए खर्च चुकी हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें हद से ज्यादा सर्जरी कराने से मना भी किया, लेकिन जेनिफर पैम्प्लोना को इस बात की थोड़ी भी परवाह नहीं थी। करोड़ों रुपए खर्च करके किम जैसा लुक पानी वाली इस लड़की का शरीर काफी बदल चुका है, जिस वजह से यह सुर्खियों में बनी हुई है।
इससे पहले जेनिफर पैम्प्लोना सुर्खियों में उस वक्त आई थीं, जब उन्होंने महज 24 घंटों के भीतर ही 9 सर्जरी करवाईं थी। यह लड़की अभी तक कूल्हों में दो लीटर फैट भरवा चुकी हैं। वह चार पसलियां भी हटवा चुकी हैं। दो बार ब्रैस्ट, नाक, होंठ और गाल की सर्जरी भी करवा चुकी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website