
बीजिंग: प्यार की खातिर लोग क्या क्या नहीं कर जाते। इसका जीता-जागता सबूत है ये लड़की। जी हां, इस लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को वापस पाने के लिए जो किया, वह जानकर आप हैरान रहा जाएंगे। दरअसल, 15 साल की ली ही डैने का उसके ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। बावजूद इसके ली ने हार नहीं मानी और अपने प्रेमी को वापस पाने के लिए खुद को बदलने का फैसला लिया।
मासूम सी दिखने वाली ली ने हॉट दिखने के लिए आंख, होंठ, गाल, नाक, ब्रेस्ट और यहां तक कि बॉडी के अन्य हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई। अब वह जीती जागती गुडिय़ा नजर आती है। उसकी खूबसूरती को जो देखता है, बस देखता ही रह जाता है। सोशल मीडिया पर उसके साथ करीब 5 लाख लोग जुड़ गए है। बता दें कि चीन में इन दिनों लड़कियों में महंगी प्लास्टिक सर्जरी कराकर खुद को गुडिय़ा जैसा दिखाने की होड़ मची हुई है। शायद यही वजह है कि ली ने भी इस तरह का कदम उठाया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website