Tuesday , February 10 2026 6:55 AM
Home / Sports / Tokyo Olympics : प्रत्येक एथलीट को मिलेंगे 14 कंडोम, इस्तेमाल करने पर बैन

Tokyo Olympics : प्रत्येक एथलीट को मिलेंगे 14 कंडोम, इस्तेमाल करने पर बैन


कोविड-19 महामारी के दौरान टोक्यो ओलिम्पिक का आयोजन होना है। इस कारण एथलीट्स को सख्त प्रोटोकॉल का सामना करना पड़ेगा। अब एक नए प्रोटोकॉल के अनुसार गेम्स में हिस्सा लेने वाले 11 हजार एथलीटों में से प्रत्येक को लगभग 14 कंडोम मिलेंगे। लेकिन इसके साथ ही आयोजकों ने जापान की राजधानी में 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों की अवधि में प्रदान किए जाने वाले 1,60,000 मुफ्त कंडोम का उपयोग नहीं करने की सलाह भी दे दी है।
पहली बार इसकी शुरूआत 1988 के सियोल ओलिम्पिक के दौरान हुई थी। तब एड्स महामारी से दुनिया जूझ रही थी। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) ने यह नियम बना दिया कि हर गेम्स में एथलीट्स को ऐसे कंडोम दिए जाएंगे। लेकिन इस ओलिम्पिक में प्रबंधन इस बात की आशा कर रहा है कि एथलीट्स इसका इस्तेमाल करने की बजाय स्मृति चिन्ह के तौर पर इसे अपने देश वापस ले जाएंगे।
ब्राजील में मिले थे प्रति एथलीट 42 कंडोम : टोक्यो ओलिम्पिक प्रबंधन ने कंडोम की संख्या काफी कम कर दी है। इससे पहले ब्राजील में हुए ओलिम्पिक के दौरान प्रति एथलीट को 42 कंडोम दिए गए थे। प्रबंधन के इस फैसले का खूब विरोध हुआ था। जिसके बाद इसकी संख्या देशों के हिसाब से निर्धारित कर दी गई थी।