
कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल टोक्यो में होने ओलंपिक को टाल दिया गया है और अब इसका उद्घाटन समारोह 23 जुलाई 2021 को होगा जबकि समापन समारोह आठ अगस्त 2021 को होगा। वहीं पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त 2021 से पांच सितंबर 2021 तक चलेंगे।
वैश्विक महामारी बन चुके करोना वायरस के प्रकोप के कारण कुछ दिनों पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) औऱ जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टोक्यो ओलंपिक को 2021 तक स्थगित कर दिया था। बीते रविवार को टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा था कि 2021 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए इस सप्ताह नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
वहीं टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने शुक्रवार को कहा था कि इन खेलों का आयोजन ऐसे समय में होना चाहिए जब टोक्यों में गर्मी या उसम ज्यादा नहीं रहे जिसके बाद आयोजन समिति ने इस विचार करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि इससे मैराथन और दूसरे दौड़ आधारित खेलों की मेजबानी आसान हो जाएगी और ऐसे खेलों का आयोजन तोक्यो में ही हो सकेगा।
गौर हो कि जापान में ओलंपिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई जबकि पैरालंपिक का आयोजन 25 अगस्त से होना था। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण आईओसी ने इसे स्थगित कर दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website