फिल्म पत्रकार जीतेश पिल्लई की बर्थडे पार्टी रविवार शाम मुंबई में रखी गई। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस पार्टी को अटेंड करने एक्ट्रैस रेखा भी पहुंची। रेखा काफी दिनों बाद किसी इवेंट में नज़र आई हैं।
इस दौरान रेखा ब्लैक-गोल्ड साड़ी और कुंदन की ज्वैलरी में गज़ब ढ़ा रही थीं। माथे पर लाल बिंदी और लाल लिपस्टिक रेखा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। हमेशा की तरह रेखा ने बालों में गजरा लगा रखा था।
बता दें कि पार्टी के बाद जीतेश पिल्लई खुद रेखा को छोड़ने बाहर तक आए और साथ में तस्वीरें क्लिक कराईं। अभिनेत्री जैकी श्रॉफ भी रेखा के साथ नज़र आए। यहां शिल्पा शेट्टी और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी रेखा के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।