Friday , March 14 2025 6:14 PM
Home / Sports / ओलिम्पिक में भारत का सफर

ओलिम्पिक में भारत का सफर

old-olympics-11-ll
ओलिम्पिक खेलें 776 बी.सी. में शुरू हुई थीं, जबकि आधुनिक ओलिम्पिक खेलें 1896 में ग्रीस (यूनान) की राजधानी एथेंस में शुरू हुई थी। ओलिम्पिया पर्वत पर खेले जाने के कारण इन खेलों का नाम ओलिम्पिक पड़ा। इन खेलों की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से सहज लगाया जा सकता है कि ओलिम्पिक खेलों के दौरान विभिन्न राज्यों के बीच चल रहे युद्ध भी स्थगित कर दिए जाते थे।

इन खेलों में विभिन्न एकल शारीरिक जोर वाली खेलें व घुड़सवारी सबसे लोकप्रिय खेल थे। भारत ने पहली बार 1900 में हुई पैरिस ओलिम्पिक खेलों में भाग लिया था। 116 वर्षों में भारत के खिलाडिय़ों ने कौन से ओलिम्पिक में कैसा प्रदर्शन किया, इस कड़ी में उसका विस्तृत आंकलन प्रतिदिन किया जाएगा। ओलिम्पिक खेलें 4 वर्ष के अंतराल में करवाई जाती हैं। शुरूआती दौर में इन खेलों का एक दिवसीय आयोजन किया जाता था।

इसके पश्चात खिलाडिय़ों व खेलों की संख्या बढऩे से ये खेल 5 दिन के हो गए। वर्तमान में रियो ओलिम्पिक खेलें 17 दिनों में पूरी होंगी। वर्तमान ओलिम्पिक में 42 खेल मुकाबलों में 306 प्रतियोगिताएं होंगी। इसके सफल व सुचारू आयोजन के लिए 37 आयोजन स्थलियां बनाई गई हैं। इस प्रतियोगिता में अभी तक 206 देशों के 8255 खिलाडिय़ों ने अभी तक इन खेलों में भाग लेने की पुष्टि की है, जबकि करीब 11,000 खिलाडिय़ों के भाग लेने की संभावना है। पहली मॉडर्न ओलिम्पिक जोकि 1896 में एथेंस में हुई थी, इस प्रतियोगिता में 13 देशों के 280 खिलाडिय़ों ने 43 प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *