
दुनिया में कई लोग एेसे हैं जो अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक इस तरह की बीमारियों देखने को मिलती है। आज हम आपको एक एेसी ही बच्ची के बारे में बताने जा रहे है जिस लोग ट्री विमेन कहते है। इस बच्ची के चेहरे पर कुछ एेसा निकल आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
10 वर्षीय शहाना बांग्लादेश की रहने वाली है। इसके चेहरे पर पेड़ के टहनियों जैसा कुछ निकल रहा है। शाहना के चेहरे को देखकर लोग डर जाते हैं। दरअसल, शहाना ट्री मैन सिंड्रोम से पीड़ित है। शहाना जब 6 महीने की थी तो उसके चेहरे पर इस प्रकार के लक्षण आने शुरू हो गए थे। यह बीमारी अब नाक,गाल,चेहरे के बाकी हिस्सों में फैलना शुरू हो गई है। वैसे दुनिया में यह बीमारी 10 लोगों को है। कहा जाता है कि यह बीमारी अब तक सिर्फ पुरुषों में देखने को मिली है लेकिन शहाना पहली लड़की है जो इस बीमारी से पीड़ित है।
इस बीमारी में शरीर में मोटी-मोटी गांठ बनने लगती है और बाद में टहनियों का आकार ले लेती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को देखकर लगता है कि जैसे उनके शरीर पर पेड़ की शाखाएं निकल रही हैं। इस बीमारी में लोगों के हाथों और पैरों का वजन बहुत बढ़ जाता है। फिलहाल शहाना का इलाज चल रहा है। उनके घरवालों को उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी। आपको बता दें कि इंडोनेशिया के डेडे कोसवारा सबसे पहले इस बीमारी से जूझने वाले शख्स थे। कई ऑपरेशन करवाने के बाद भी उन्हें इस बीमारी से छुटकारा नहीं मिला।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website