Monday , February 9 2026 4:12 PM
Home / Sports / त्रिकोणीय T20 सीरीज : फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया

त्रिकोणीय T20 सीरीज : फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया


ऑकलैंड। बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर (27/3 विकेट) की गेंदबाजी और डी आर्की शॉर्ट (50) की अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को न्यूजीलैंड को त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल मैच में 19 रनों से हरा दिया। मैच का फैसला डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर हुआ। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है।

यही नहीं, इस खिताबी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 टीमों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार को होगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बनाए। बारिश के शुरू होने तक ऑस्ट्रेलिया ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर 14.4 ओवर खेलते हुए 121 रन बना लिए थे।

बारिश के कारण गीली हुई पिच के जल्द सूखने की कोई गुंजाइश न देखते हुए अंपायरों ने डकवर्थ लुइस प्रणाली के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 19 रनों से विजेता घोषित कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। इसके अलावा, मार्टिन गुप्टिल ने 21 और कोलिन मुनरो ने 29 रनों का योगदान दिया। इन तीन खिलाडिय़ों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।
टीम ने 121 रन बनाए थे कि तभी बारिश शुरू हो गई और खेल को बीच में रोकना पड़ा। बारिश काफी देर तक होती रही। इसके बाद अंपायरों ने पिच के जल्द सूखने के आसार न देखते हुए ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस प्रणाली के तहत 19 रनों से जीत दिलाई। न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनर और कोलिन मुनरो ने एक-एक विकेट लिया।

इस टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया ने पांचों मैचों में जीत हासिल की है, वहीं न्यूजीलैंड को पांच में से केवल एक मैच में जीत मिली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के एश्टन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।