
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो अपनी निजी लाइफ को लेकर फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने जब अगस्त में घोषणा की थी कि वे कानूनी रूप से अलग हो गए हैं, तो उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया था कि उनकी 18 साल की शादी क्यों खत्म हुई? लेकिन जब प्रधान मंत्री के ब्रेकअप की खबरें अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियां बनीं, तो ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार ट्रूडो से अलग होने से पहले ही ग्रेगोइरे ट्रूडो ओटावा के एक बाल रोग विशेषज्ञ के साथ रिलेशन में थी । यह खुलासा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मार्कोस बेटोली के खिलाफ दायर तलाक के मुकदमे में लगाए गए आरोपों से हुआ है।
डॉ. मार्कोस बेटोली की पत्नी एना रेमांडा ने 26 अप्रैल, 2023 को दायर तलाक की याचिका में आरोप लगाया कि उनके पूर्व पति डॉ. मार्कोस बेटोली ने “फिर से एक ऐसी हाई-प्रोफाइल महिला के साथ रिश्ते में हैं जो मीडिया का ध्यान आकर्षित करती है।” अदालत के दस्तावेजों ने उस व्यक्ति की पहचान नाम से नहीं की, लेकिन पुष्टि की कि रिमंडा का इशारा सोपी ग्रेगोइरे ट्रूडो की तरफ ही है। ट्रूडो द्वारा अपनी पत्नी से अलग होने की घोषणा से कुछ महीने पहले, सर्जन की पूर्व पत्नी ने भी ‘नए रिश्ते’ पर सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था।
यदि डॉ. मार्कोस बेटोली की पत्नी एना रेमांडा का दावा सच है तो यह ट्रूडो और ग्रेगोइरे ट्रूडो (48) के मामले में एक नया मोड़ आ सकता है। 47 वर्षीय रेमांडा, जो एक गृहिणी और मां हैं, कहती हैं कि उन्हें अपने पूर्व पति के निजी जीवन पर “कोई टिप्पणी नहीं” करनी है, लेकिन उनका कहना है कि नए रिश्ते ने उसकी सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है “जिससे उनके बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने अनुरोध किया है अदालत उसके दोनों बच्चों की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दे।
ईस्टर्न ओन्टारियो के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल (सीईओ) में काम करने वाले बेटोली ने तलाक की अर्जी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रेमांडा का अपने नए रिश्ते के प्रति रवैया “बच्चों के सर्वोत्तम हित में नहीं है।” तलाक की फाइल में कोई भी आरोप अदालत में साबित नहीं हुआ है। मामला चल रहा है। रेमांडा के वकील, कैथरीन कलिगन और बेटोली के वकील, गिल रमस्टीन, दोनों ने अपने ग्राहकों की ओर से मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। टिप्पणी के लिए ग्रेगोइरे ट्रूडो से संपर्क नहीं हो सका।
Home / Uncategorized / सर्जन के साथ रिलेशनशिप में हैं ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगोइरे, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य !
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website