Wednesday , March 4 2026 7:31 PM
Home / Off- Beat / True Love: कोरोना भी न कर सका दूर, मरीज ने अस्पताल में ही की शादी

True Love: कोरोना भी न कर सका दूर, मरीज ने अस्पताल में ही की शादी


कहते हैं कि प्यार अगर सच्चा हो तो दुनिया की कोई भी ताकत दो प्रेमियों को अलग नहीं सकती। एक शख्स कोरोना के चलते काफी सीरियस था और अस्ताल में एडमिट था। कोरोना जैसी महामारी के बीच भी शख्स की मंगेतर का प्यार उसके लिए कम नहीं पड़ा। मामला अमेरिका के टेक्सास के सैन एन्टोनियो का है, जहां अस्पताल में भर्ती कार्लोस मुनिज की शादी की सारी तैयारियां अस्पताल की नर्सों ने किया। कार्लोस की पिछले दिनों कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती ही जा रही थी। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे आईसीयू में भी रखना पड़ा।
डॉक्टरों के मुताबिक, कार्लोस (42) को रिकवर होने में अभी समय लग सकता है। कार्लोस की शादी टेक्सास के मेथोडिस्ट अस्पताल में ग्रेस के साथ 11 अगस्त को हुई। ग्रेस ने बताया कि शादी तय होने के कुछ दिन बाद ही कार्लोस बीमार पड़ गया। कार्लोस के दोनों फेफड़े खराब हो गए थे। ग्रेस ने नर्स को बताया कि दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण टल गई। इस नर्स ने ग्रेस और कार्लोस की शादी अस्पताल में कराने का आइडिया दिया। नर्सों का कहना है कि शादी के बाद कार्लोस में पॉजिटिव बदलाव देखें गए हैं। वह पहले से काफी उत्साहित है।