Thursday , January 15 2026 7:22 AM
Home / News / ट्रंप ने ओहायो गवर्नर के लिए विवेक रामास्वामी का किया समर्थन, भारतीयों के खिलाफ जहरीले हो चुके रिपब्लिकन देंगे वोट?

ट्रंप ने ओहायो गवर्नर के लिए विवेक रामास्वामी का किया समर्थन, भारतीयों के खिलाफ जहरीले हो चुके रिपब्लिकन देंगे वोट?


विवेक रामास्वामी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ रहे थे। हालांकि उन्होंने बाद में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन की घोषणा कर दी थी। विवेक रामास्वामी अकसर ट्रंप की तारीफ करते रहे हैं, वहीं ट्रंप भी विवेक की तारीफ करते रहते हैं। विवेक रामास्वामी अब ओहायो गवर्नर की रेस में हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओबायो ने ओहायो के गवर्नर पद के लिए भारतीय मूल के कारोबारी विवेक रामास्वामी का समर्थन कर दिया है। विवेक रामास्वामी का समर्थन करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ‘उनमें कुछ खास है।’ ट्रंप ने रामास्वामी के नाम के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि वो “एक बहुत अच्छा इंसान हैं, जो सचमुच हमारे देश से प्यार करते हैं।” ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी की बुद्धिमत्ता, ताकत और कंजर्वेटिव वैल्यू को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है।
आपको बता दें कि विवेक रामास्वामी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ रहे थे। हालांकि उन्होंने बाद में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन की घोषणा कर दी थी। विवेक रामास्वामी अकसर ट्रंप की तारीफ करते रहे हैं, वहीं ट्रंप भी विवेक की तारीफ करते रहते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी विवेक रामास्वामी पहली पंक्ति में मौजूद थे और विवेक रामास्वामी को ट्रंप ने एलन मस्क के साथ DOGE की जिम्मेदारी भी सौंपी थी, लेकिन बाद में विवेक रामास्वामी उससे अलग हो गये थे।
डोनाल्ड ट्रंप ने किया विवेक रामास्वामी का समर्थन – डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “विवेक रामास्वामी महान राज्य ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, एक ऐसा राज्य जिसे मैं प्यार करता हूं और जहां मैंने 2016, 2020 और 2024 में तीन बार बड़ी जीत हासिल की है। मैं विवेक को अच्छी तरह जानता हूं, उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा की है और वह कुछ खास हैं। वह युवा, मजबूत और स्मार्ट हैं।” इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप कुछ प्रायोरिटीज के बारे में भी बताया है और कहा है कि अगर विवेक रामास्वामी निर्वाचित होते हैं तो वो इनका समर्थन करेंगे। इनमें टैक्स में कटौती, मेड इन अमेरिका को बढ़ावा देना, सीमा सुरक्षा के लिए सेकेंडरी संशोधन की रक्षा करना शामिल है।