
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व रूसी वकील से मिलने की खबर सामने आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने सफाई दी है।
जूनियर ट्रंप के अनुसार उन्हें रूसी वकील से ऐसी जानकारी मुहैया होने की बात बताई गई थी जो हिलेरी क्लिंटन को राजनीतिक तौर पर नुकसान पहुंचाने वाली हो सकती थी। इससे डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव अभियान में मजबूती मिलती। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप को इस मुलाकात की कोई जानकारी नहीं थी।
ट्रंप टावर में नौ जून 2016 को रूस की वकील नतालिया वेसेलनित्स्काया के साथ हुई बैठक में ट्रंप जूनियर, ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर और डोनाल्ड ट्रंप के तत्कालीन प्रचार अभियान प्रमुख पॉल मैनफोर्ट मौजूद थे। ट्रंप जूनियर के अनुसार बैठक के दौरान वकील ने दावा किया कि रूस से जुड़े कुछ लोग डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी की आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं और हिलेरी को समर्थन दे रहे हैं। हालांकि वह इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दे सकी। इससे जल्द ही स्पष्ट हो गया कि वकील के पास कोई प्रभावी सूचना नहीं है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website