
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो खिलाड़ी जेक वेदराल्ड और ब्रेंडन डॉकेट डेब्यू कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में दो इंडिजिनय खिलाड़ी है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत हो गई है। इंग्लैंड की टीम का इरादा ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जीत का सूखा खत्म करने का होगा। पिछले तीन दौरे पर इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में जीत नहीं मिली है। 15 में से 13 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि दो ड्रॉ रहे। ऑस्ट्रेलिया को दो प्रमुख खिलाड़ी चोट की वजह से सीरीज के पहले टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। टीम कप्तान पैट कमिंस के अलावा जोश हेलजवुड के बिना मैदान पर उतर रही है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पर्थ स्टेडियम में पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।
दो 31-31 साल के खिलाड़ी का डेब्यू – ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में 31-31 साल के दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में जेक वेदराल्ड को जगह मिली है। इसी महीने उन्होंने अपना 31वां बर्थडे मनाया है। वह साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 77 फर्स्ट क्लास मैच में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के नाम 13 शतक की मदद से 5322 रन हैं। वह उस्मान ख्वाजा के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। उनके अलावा तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट भी डेब्यू कर रहे हैं। 1946 के बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया के लिए एक ही मैच में दो 30+ साल के खिलाड़ी का डेब्यू हो रहा।
पहली बार प्लेइंग-11 में दो इंडिजिनस – 31 साल के तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सिर्फ चौथे इंडिजिनस क्रिकेटर बन चुके हैं। उनके साथ तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड भी इंडिजिनय हैं। इंडिजिनय का अर्थ मूल निवासी होता है। 50 फर्स्ट क्लास मैच में इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नाम 190 विकेट हैं। उन्होंने पिछले दो मैचों में वेस्ट ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिए हैं। 2019 के बाद यह पहला मौका है जब एक ही टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं।
Home / Sports / 31 साल के दो खिलाड़ी का डेब्यू, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में पहली बार आया यह खास पल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website