Friday , August 8 2025 4:50 AM
Home / News / धरती के बेहद पास पहुंचे दो एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट, क्या हमारे ग्रह पर आया खतरा, जानें

धरती के बेहद पास पहुंचे दो एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट, क्या हमारे ग्रह पर आया खतरा, जानें


नासा ने बताया है कि एक ही दिन दो एस्टेरॉयड धरती के बेहद पास पहुंच रहे हैं। इनमें से एक किसी विशालकाय इमारत के बराबर है तो दूसरा हवाई जहाज के आकार का है। पृथ्वी के करीब से गुजरने वाली वस्तुओं पर निगरानी रखने वाले नासा के केंद्र से इन एस्टेरॉयड पर नजर रखी जा रही है।
मंगलवार (23 जुलाई) को दो विशाल क्षुद्रग्रह (Asteroid) धरती के बेहद पास आ रहे हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। इन दोनों एस्टेरॉयड आम तौर पर धरती के करीब गुजरने वाले पिंडों की तुलना में काफी बड़े हैं। इनमें एस्टेरॉयड 2024 LY2 किसी इमारत के जितना बड़ा है, तो दूसरे क्षुद्रग्रह 2024 NH का आकार हवाई जहाज के बराबर है। स्पेस एजेंसी ने दोनों एस्टेरॉयड के धरती पर असर के बारे में भी जानकारी दी है। क्षुद्रग्रह उन आकाशीय पिंडों को कहा जाता है, जो सौरमंंडल में सूर्य का चक्कर लगाते हैं, लेकिन यह ग्रहों की तुलना में छोटे होते हैं।
कितना बड़ा है एस्टेरॉयड 2024 LY2 – 0नासा के मुताबिक, एस्टेरॉयड 2024 LY2 आकार में एक विशाल इमारत के आकार के बराबर है। इसका व्यास 290 फीट यानी 88 मीटर है। धरती के पास आ रहा यह क्षुद्रग्रह मंगलवार को सबसे करीब 4,587,455 किमी की दूरी पर पहुंचेगा। यह अंतर चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी का 12 गुना है। यह दूरी सामान्य तौर पर भले ही बहुत दूर लग सकती है, लेकिन खगोलीय नजिरए से इसे बहुत करीब से गुजरना माना जाता है। वैज्ञानिक इस क्षुद्रग्रह पर करीबी से नजर रख रहे हैं।
हवाई जहाज के बराबर है दूसरा ग्रह – अंतरिक्ष में धरती के करीब आ रहा दूसरा क्षुद्रग्रह 2024 NH एक हवाई जहाज के आकार का है। इसका व्यास 92 फीट यानी 28 मीटर है। पहले एस्टेरॉयड की तुलना में यह छोटा है और धरती से अपेक्षाकृत दूर भी होगा। मंगलवार को यह जिस बिंदु पर धरती के सबसे करीब होगा, उसकी दूरी 31.3 लाख किलोमीटर होगी। छोटे आकार के बावजूद धरती के करीब आने से खगोलविदों को इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। यही वजह है कि इस पर नजर रखी जा रही है।