Friday , April 10 2026 4:12 PM
Home / News / भारत आने के लिए होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे दो जहाज,स्टैंडबाय मोड पर इंडियन नेवी के युद्धपोत

भारत आने के लिए होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे दो जहाज,स्टैंडबाय मोड पर इंडियन नेवी के युद्धपोत


भारत आने के लिए दो और व्यापारिक जहाज ईरान के युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजर रहे हैं। भारत आ रहे इन जहाजों पर पेट्रोलियम पदार्थ लदा हुआ है।
भारत आ रहे दोनों जहाजों को कवर देने के लिए भारतीय नेवी के युद्धपोतों को स्टैंडबाय मोड में तैनात रखा गया है। उम्मीद है इन जहाजों के होर्मुज से गुजरने के बाद कुछ और जहाजों को भी इसी तरह से निकलने का रास्ता मिल सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।
होर्मुज के पास भारतीय एलपीजी टैंकर – बता दें कि इससे पहले एक विदेशी न्यूज एजेंसी के हवाले से ऐसी खबर भी आई है कि होर्मुज के पास पांच भारतीय एलपीजी टैंकर भी लंगर डालकर इस तरह से खड़े हैं, जैसे कि वह वहां से निकलने के लिए ही आपस में इकट्ठा हो रहे हों।
फारस की खाड़ी की गतिविधियों पर नजर – इससे पहले ज्वाइंट इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रिफिंग के दौरान बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार उस क्षेत्र के हालात की नजदीकी निगरानी कर रही है और संबंधित स्टेकहोल्डरों के साथ तालमेल में है।
भारतीय जहाजों और नाविकों की जानकारी – डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग संवाद केंद्र के माध्यम से भारतीय जहाजों और भारतीय नाविकों को लेकर सभी सवालों और चिंताओं का सक्रियता से जवाब दे रहे हैं।
होर्मुज से सुरक्षित नैविगेशन पर भारत का जोर – अपने साप्ताहिक मीडिया ब्रिफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भारत सभी वैश्विक साझीदारों के साथ समन्वय कर रहा है।
हम पश्चिम एशिया की सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
हम लगातार होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और मुक्त नैविगेशन सुनिश्चित करने का आह्वान कर रहे हैं।