Saturday , March 14 2026 11:31 AM
Home / News / ब्रिटेन: सूटकेस में मिला महिला का शव

ब्रिटेन: सूटकेस में मिला महिला का शव

1
लंदन:एक हॉरर फिल्म की तरह एक महिला का शव सूटकेस में बंद मिला।दरअसल ब्रिटेन में एक गली से भारतीय मूल की 46 वर्षीय एक महिला का शव सूटकेस में रखा मिला जिसके बाद हत्या के संदेह में उसके पति को हिरासत में ले लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति को मंगलवार को लिसेस्टर में क्रॉमर स्ट्रीट से किरण का शव मिला।लिसेस्टरशायर पुलिस ने बताया कि उन्होंने 50 वर्षीय अश्विन डौडिया को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया है।उसे लिसेस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।किरण डौडिया 17 वर्षों से नेक्स्ट कॉल सेंटर में काम कर रही थी।लिसेस्टर पुलिस ने एक बयान में कहा,‘‘एक सूटकेस में महिला का शव बरामद होने के बाद 50 वर्षीय एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *