
दुनिया में आज भी ऐसी कईं परंपराएं है जो लोग मानते हैं। इनमें से कुछ परंपराएं इतनी अजीब होती हैं कि आप भी उसके बारे में सुनकर हैरान रह जाते हैं। देखा जाए तो हमारे समाज में महिलाओं के साथ मारपीट करने को गलत समझा जाता है लेकिन हमारी दुनिया में एक ऐसी परंपरा भी है जहां महिलाएं मर्दों से मार खाकर गर्व महसूस करती हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं इथोपिया की ऐसी जनजाति की जहां पत्नी अपने पति से मार खाती है तो उसके लिए यह गर्व की बात होती है। यह परंपरा आदिवासियों में आज भी निभाई जाती है।
मनाते हैं जंपिंग सेरेमनी : यहां जंपिंग सेरेमनी मनाई जाती है। अब आपको इसका नाम थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन इस जाति के लोगों में जंपिंग सेरेमनी एक खास समारोह होता है। तो चलिए आपको बताते हैं इसमें क्या होता है। इस समारोह में 15 गायों को एक साथ खड़ा किया जाता है और फिर एक युवक उसे कूदते हुए पार करता है और अगर वह इसे पार नहीं कर पाता है तो उसकी शादी नहीं की जाती है।
औरतों को पीटा जाता : जिस लड़के से कूदा नहीं जाता है उसे महिलाएं मिलकर पीटती हैं और फिर उस लड़के के घर की सभी औरतों को भी पीटा जाता है। इतना ही नहीं महिलाओं को मारने के लिए जो संगठन होता है उसे माजा कहा जाता है और इसलिए महिलाएं बहुत ही मजे से मार खाती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website