Saturday , March 14 2026 8:10 PM
Home / News / अमेरिका के ओरलैंडो में गोलाबारी, कई लोगों के घायल होने की आशंका

अमेरिका के ओरलैंडो में गोलाबारी, कई लोगों के घायल होने की आशंका


फ्लारिडा: अमेरिकी के शहर फ्लोरिडा के उपशहरीय इलाके ओरलैंडो में सोमवार को गोलीबारी हुई, जिसमें में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। प्रशासन का कहना है कि घटनास्थल पर कोई सक्रिय शूटर नहीं है और स्थिति कंट्रोल में है। गोलीबारीउत्तरी पश्चिमी ओरलैंडो के इंडस्ट्रियल इलाके में हुई है। ऑरेंज काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने घटना को दुखद बताया है। हालांकि घटना में हताहत लोगों और अन्य जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पुलिस का कहना है कि स्थानीय समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है। ऑरेंज काउंटी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस बारे में कहा कि शेरिफ जल्द ही सटीक जानकारी सांझा करेंगे। हालांकि खबरों के मुताबिक घटना स्थल पर एक अकेला शूटर (जो पुराना कर्मचारी भी हो सकता है) था, उसने दफ्तर के भीतर फायरिंग की। खबरों में कहा गया है कि घटना का आतंकवाद से कोई लिंक नहीं है।