Tuesday , February 10 2026 5:00 AM
Home / Sports / बेटी के जन्म के साल बाद ही उसेन बोल्ट बने जुड़वां बच्चों के पिता, शेयर की फोटो

बेटी के जन्म के साल बाद ही उसेन बोल्ट बने जुड़वां बच्चों के पिता, शेयर की फोटो


महान धावक उसेन बोल्ट दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रैंड केसी बैनेेट ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। बोल्ट पिछले साल इन्हीं दिनों में बेटी के पिता बने थे। लेकिन अचानक जुड़वां बेटों के जन्म की खबर देकर उन्होंने सभी को चौका दिया। बोल्ट ने अपने बेटों का नाम थंडर बोल्ट और सेंट लियो बोल्ट रखा है। उन्होंने फादर्स डे के उपलक्ष्य पर पूरी फैमिली के साथ यह फोटो शेयर की है।
8 बार के ओलिम्पिक गोल्ड मेडल विजेता उसेन बोल्ट ने अपने परिवार की फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर की जहां उनके 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इससे कुछ दिन पहले ही बोल्ट ने बेटी ओलिम्पिया के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह उसे हाथों में लिए दुलारते हुए दिखते हैं। साथ ही कैप्शन लिखा है- मेरी फेवरेट वीडियो। बोल्ट वैसे भी सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।