
सेहतमंद रहने के लिए अक्सर डॉक्टर्स भी ग्रीन टी पीने के लिए कहते हैं लेकिन चीज तब तक ही फायदा देती है जब तक उसे सही तरीके से पिया जाए। उसी तरह ग्रीन टी का गलत समय और तरीके से सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लिहाजा, अगर आप भी स्वस्थ रहने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो आपको इसे पीने का सही तरीका व समय पता होना चाहिए।
क्यों हानिकारक है ग्रीन टी का सेवन?
दरअसल, ग्रीन टी में भी कैफीन होती है, जिसकी ज्यादा मात्रा सेहत के लिए सही नहीं है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और फ्लवोनोइडस भी अधिक होता हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाता है। बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से सिर दर्द, पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी, डायरिया और घबराहट की शिकायत हो सकती है।
कैसे और कितनी पिएं ग्रीन टी?
वजन तेजी से कम करने के लिए बहुत से लोग सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदेह है। दिन में केवल 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन ही करना चाहिए लेकिन इसमें दूध और शक्कर मिलाकर ना पिएं। आप चाहें तो इसमें शहद मिक्स कर सकते हैं।
ग्रीन टी पीने का सही समय
भोजन करने के आधे घंटे बाद
ब्रेकफास्ट के बाद
वजन घटाने के लिए – भोजन से 1-2 घंटे पहले
ग्रीन टी के नुकसान
पेट की दिक्कतें
ग्रीन टी में कैफीन होता है जो गैस्ट्रिक जूस को पतला कर देता है और पेट व प्लीहा को प्रभावित करता है। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों के पेट में अल्सर हो, उन्हें ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए।
आयरन की कमी का कारण
इसमें मौजूद टैनिन आयरन को अवशोषित होने से रोकता है, जिससे शरीर में इस जरूरी तत्व की कमी हो जाती है।
प्रेगनेंट महिलाएं रहें दूर
प्रेगनेंसी में भूलकर भी इस चाय का सेवन ना करें क्योंकि इससे गर्भपात हो सकती है। यहां तक की डिलीवरी के कुछ समय बाद तक भी आप हो सके तो इसका सेवन न करें।
धड़कने तेज होना
ग्रीन टी की 227 ग्राम चाय में 24 से 45 मिलीग्राम तक कैफीन होता है, जिससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती। इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है और स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है।
एनिमिया और डायरिया
बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से एनिमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इससे डायरिया की शिकायत भी हो सकती है।
अनिद्रा की समस्या
बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी के सेवन से अनिद्रा की शिकायत भी हो सकती है। इसके ज्यादा सेवन से नींद तो प्रभावित होती ही है, साथ ही यह अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website