
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शानदार शतक जड़ा हालांकि वह खुशकिस्मत भी रहे क्योंकि उन्हें एक नहीं बल्कि दो-दो जीवनदान भी मिले। श्रीलंकाई टीम ने रिव्यू में दो बड़ी चूक कर दी। स्टीव स्मिथ भी शानदार शतक जड़ चुके हैं।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शानदार शतक के साथ फॉर्म में वापसी की। मगर 29 जनवरी को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले दिन के दूसरे सत्र के दौरान ख्वाजा अपना 16वां शतक बनाने से चूक जाते, अगर श्रीलंका अपने ही पैर में कुल्हाड़ी नहीं मारता। सलामी बल्लेबाज को 54 के स्कोर पर भी जीवनदान मिला, जब श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने स्लिप में गिरा दिया।
दरअसल, स्पिनर जयसूर्या की बॉल पर उस्मान ख्वाजा के बल्ले का मोटा किनारा लेती हुई गेंद विकेटकीपर प्रबात जयसूर्या के दस्तानों में समां गई। मगर श्रीलंकाई टीम ने कोई अपील नहीं की। स्निको मीटर देखने से साफ पता चल रहा था कि अगर डीआरस लिया जाता तो ख्वाजा की पारी यही खत्म हो जाती। दिलचस्प है कि श्रीलंका ने उस्मान ख्वाजा के खिलाफ एक नहीं बल्कि इस तरह की दो-दो भूल की थी, जब रिव्यू नहीं लिया।
उस्मान ख्वाजा ने 19 महीने के लंबे सूखे के बाद टेस्ट शतक जमाया। सलामी बल्लेबाज ने अपनी आखिरी सेंचुरी एजबेस्टन में एशेज 2023 के पहले टेस्ट के दौरान बनाई थी। इस तरह उस्मान ख्वाजा श्रीलंका में शतक बनाने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज भी बन गए। ख्वाजा ने अपनी पारी की शुरुआत संभलकर की।
Home / Sports / उस्मान ‘लकी’ ख्वाजा… दो-दो जीवनदान, DRS न लेकर श्रीलंका ने अपने ही पैरों में मारी कुल्हाड़ी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website