Wednesday , February 11 2026 11:52 AM
Home / News / USS अब्राहम लिंकन, मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स, ईरान के पास अमेरिका ने हथियारों की संख्या दोगुनी की, कूटनीति फेल तो युद्ध शुरू?

USS अब्राहम लिंकन, मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स, ईरान के पास अमेरिका ने हथियारों की संख्या दोगुनी की, कूटनीति फेल तो युद्ध शुरू?


अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने हथियारों की संख्या दोगुनी से ज्यादा कर दी। माना जा रहा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत से तनाव कम नहीं होता है, तो युद्ध शुरू हो सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी महीने के आखिर में कहा था कि ‘बहुत विशालकाय, बहुत ताकतवर जहाज ईरान की तरफ बढ़ रहे हैं और अमेरिका को उम्मीद है कि उनका इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।’ इस बीच डिप्लोमेसी भी चल रही है और ओमान में अमेरिका और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई है।
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस से पता चला है कि पिछले दो महीनों में अमेरिका ने ईरान में अपने हमलावल हथियारों की संख्या दोगुनी से ज्यादा कर दी है। ये सबकुछ वैसा ही है, जैसा वेनेजुएला में हमले से पहले हुआ था। हालांकि ईरान, वेनेजुएला की तरह कमजोर नहीं है। ईरान पहले ही कह चुका है कि अगर अमेरिका युद्ध शुरू करता है तो ये युद्ध पूरे क्षेत्र में फैल जाएगा। ईरानी मिसाइल, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों, उसके एयरक्राफ्ट कैरियर और इजरायल को निशाना बना सकती हैं। जबकि ईरान के साथ जारी पहले राउंड की बातचीत के बीच US मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन ने अमेरिकी व्यापारिक जहाजों को ईरानी पानी से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की है।