Sunday , December 21 2025 11:43 PM
Home / News / लंदन के फिंसबरी पार्क के पास वैन ने मस्जिद से लौट रहे लोगों को कुचला, 2 की मौत

लंदन के फिंसबरी पार्क के पास वैन ने मस्जिद से लौट रहे लोगों को कुचला, 2 की मौत


लंदन। लंदन के फिंसबरी पार्क के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने कई पैदल यात्रियों को कुचल दिया है। इस घटना में अब तक दो लोगों के मारे जाने की खबर है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार उत्तरी लंदन के फिंसबरी पार्क इलाके में एक तेज रफ्तार वाहन ने कई पद यात्रियों को कुचल दिया है। घटना रात 12.20 बजे के अासपास तब हुई जब फिंसबरी में स्थित एक मस्जिद से लोग बाहर निकल रहे थे।

पुलिस ने ट्विटर पर जारी अपने बयान में कहा है कि घटना के बाद हमने कई एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन ने भी ट्वीट कर घटना की पुष्टि करते हुए लिखा है कि हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

खबरों के अनुसार इस घटना को अंजाम देने वालों की संख्या तीन हो सकती है जिसके बाद दो अन्य की तलाश तेज कर दी गई है।