
घर में रखी चीजों का उसमें रहने वाले लोगों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। मगर ज्यादातर लोग इस बात की तरफ ध्यान नहीं देते। इससे जिंदगी के सारे बिगड़े काम लगते हैं और घर में नैगिटिव एनर्जी बनी रहती है। वास्तु के अनुसार कुछ चीजे होती हैं जिनको घर में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। इनको रखने से नाकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
1. घर में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। एेसे बर्तन घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर में लड़ाई-झगड़े रहते हैं।
2. कई बार घर का पलंग साइड से थोड़ी सी टूट जाती है। काम चलाने के लिए हर पलंग के नीचे इट या फिर कोई ठोस चीज रख देते हैं ताकि बैड पर सोया जा सके। मगर एेसा नहीं करना चाहिए। टूटे हुए पलंग पर सोने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
3. टूटे हुए कांच का कोई भी सामान घर में नहीं रखना चाहिए। टूटा कांच रखने से घर में आर्थिक परेशानियां आती हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहेगा। यदि घर में कोई टूटी हुई फोटो फ्रेम या तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए।
4. टूटे पैन को भी घर में नहीं रखना चाहिए। टूटे पैन से काम करने पर करियर में कई तरह की परेशानियां आती है।
5. घर में यदि कोई इलेक्ट्रॉनिक समान खराब या टूटा हुआ हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। खराब सामान को रखने से घर मे परेशानियां आती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website