
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने जल्द ही अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करने की किसी भी धारणा को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह 2020 में टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। उनके लिए यह वर्ष काॅफी सफल रहा है और ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विंबलडन और डब्ल्यूटीए फाइनल में रनर-अप खत्म रहने के बाद 37 वर्षीय वीनस एकल रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
ओलंपिक में 4 स्वर्ण
सात बार ग्रैंड स्लैम विजेता ने पिछले पांच ओलंपिक टूर्नामेंटों में भाग लिया है। जहां वीनस ने बहन सेरेना के साथ महिला युगल स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं तो वहीं एकल स्पर्धा में भी एक स्वर्ण अपने नाम किया है।
विलियम्स ने अमेरिकी पत्रिका उद्यमी से कहा,”मै इतनी जल्दी नही रुकने वाली और मेरी निगाहें 2020 टोक्यो ओलंपिक पर है। मे कोशिश कर रही हूं कि तब तक अपने आप को फिट रखूं।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website