
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे राजकुमार की पत्नी का निधन हो गया है। ‘तिरंगा’ फेम राजकुमार की पत्नी का नाम गायत्री पंडित था, जो अपने तीन बच्चों के साथ मुंबई में रहती थीं। 28 नवंबर 2023 को राजकुमार की पत्नी ने आखिरी सांसें ली। मालूम हो, एक्टर ने तो 27 साल पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। राजकुमार का निधन गले के कैंसर की वजह से 3 जुलाई 1996 को हुआ था।
राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित के निधन का कारण तो साफ नहीं है लेकिन लंबी उम्र को ही वजह बताया जा रहा है। राजकुमार और गायत्री के तीन बच्चे हैं, परु राज कुमार, पाणिनी राज कुमार और बेटी वास्तविकता पंडित।
Home / Entertainment / Bollywood / दिग्गज एक्टर राजकुमार की पत्नी का मुंबई में निधन, 27 साल पहले छूट गया था पति से साथ
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website