Thursday , March 12 2026 12:04 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए 115 किलो वजन करेंगे विक्की कौशल

अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए 115 किलो वजन करेंगे विक्की कौशल


बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। बता दें विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म द इमोटर्ल अश्वत्थामा के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें विक्की भी इस फिल्म के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग करेंगे। वह अपने किरदार के लिए इजरायली मार्शल आट्र्स सीखेंगे। विक्की जापानी मार्शल आट्र्स पर भी हाथ आजमाएंगे।
इसके अलावा वह फिल्म के लिए तलवारबाजी और तीरंदाजी भी सीखेंगे। विक्की फिल्म के लिए अपना वजन भी बढ़ाने जा रहे हैं। अश्वत्थामा के किरदार को विश्वसनीय बनाने के लिए विक्की अपना वजन 115 किलो तक कर सकते हैं। गौरतलब है कि अश्वत्थामा महाभारत का एक अहम किरदार है।