
बीजिंगः चीन में एक दादी और चाची ने मिलकर मासूम बच्ची के साथ जो किया उसे देखकर आपका खून खौल जाएगा। 23 सैंकेड के इस वीडियो को देखना आपके लिए आसान नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक दादी और चाची ने बच्ची को सबक सिखाने के लिए उसे बोरी में बंद कर पीटा, ताकि वो आगे से किसी चीज के लिए जिद न करे और अपनी गंदी आदत छोड़ दे।
चीनी मीडिया के मुताबिक, बच्ची के मां-बाप दूसरे शहर में नौकरी करते हैं और उन्होंने बच्ची की जिम्मेदारी उनकी दादी और चाची पर छोड़ दी थी, जो उसे शहर के एक फर्म में काम करते है। बच्ची ने किसी चीज के लिए जिद की तो दादी ने उसे बोरी में बांधकर मारा-पीटा। वीडियो में देखा जा सकता है कि बोरी में बंद बच्ची रो रही है, चिल्ला रहा है, लेकिन न तो दादी को दया आई और न ही चाची को। बोरी में बंद मासूम को उसकी दादी लात से मार रही है और चाची डंडे से उस की पिटाई कर रही है। बच्ची बार-बार उन्हें बोरी से निकालने के लिए कह रही है। लेकिन दोनों में से किसी को दया नहीं आई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अब बच्ची की चाची और दादी की तलाश कर रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website