
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की प्यारी तस्वीरों को देख दुनिया बलाएं ले रही है। हर तरफ खुशी है, उत्साह है। रश्मिका की बीती जिंदगी और रक्षित शेट्टी से सगाई टूटने के बाद यह नई जिंदगी की शुरुआत है। इस बीच ‘गीता गोविंदम’ फिल्म का एक किस्सा भी चर्चा में है, जब मंगलसूत्र पहनाने वाले सीन में विजय के हाथ कांप रहे थे।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने करीब 7 साल तक अपने रिश्ते को दुनिया से छिप-छिपाकर रखने के बाद, गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी कर ली। #Virosh के साथ सोशल मीडिया पर दोनों की शादी, हल्दी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें-वीडियोज वायरल हैं। फैंस इसे ‘परियों की कहानी’ जैसी शादी बता रहे हैं। रश्मिका और विजय ने सात फेरों के बाद जो पहली तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें प्यार में डूबी दुल्हन की डबडबी आंखों को देख हर कोई इमोशनल है। लेकिन यह भी कम दिलचस्प नहीं है कि 7 साल पहले जब दोनों पहली बार मिले थे, तब असल जिंदगी से इतर ‘रील लाइफ’ में भी दोनों ने कुछ इसी अंदाज में सात फेरे लिए थे। बात साल 2018 में रिलीज रश्मिका-विजय की साथ में पहली फिल्म ‘गीता गोविंदम’ की है, जहां सेट पर शादी वाला सीन शूट हो रहा था, और तब रश्मिका मंदाना के गले में मंगलसूत्र डालते हुए विजय देवरकोंडा के हाथ कांपने लगे थे। वह डर रहे थे।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली मुलाकात ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर ही हुई थी। यह वो दिन थे, जब रश्मिका पहले से कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी की मंगेतर थीं। दोनों की सगाई हो चुकी थी। लेकिन फिर अचानक यह रिश्ता टूट गया।
रक्षित शेट्टी से सगाई के ठीक 13 महीने बाद जब फैंस शादी की उम्मीद लगाए थे, रश्मिका ने सगाई तोड़ने का फैसला किया। यह खबर दिल तोड़ने वाली थी। करीब-करीब यही वह दिन थे, जब ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली की जिंदगी में विजय देवरकोंडा की एंट्री हुई।
Home / Entertainment / Bollywood / रश्मिका मंदाना को मंगलसूत्र पहनाते वक्त कांप रहे थे विजय देवरकोंडा के हाथ, तब रक्षित थे ड्रीम बॉय
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website