
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुंबई पुलिस के कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपए का योगदान किया है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिंह ने सोशल मीडिया पर दोनों का आभार जताया।
उन्होंने ट्वीट किया कि मुंबई पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपए का योगदान देने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को धन्यवाद। आपका योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में इन लोगों की मदद करेगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website