
नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, रियो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता दीपा मलिक और हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश को गुरुवार को पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया। मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित अलंकरण समारोह में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट, रियो पैरालंपिक में देश का नाम रौशन करने वाली पैरा एथलीट दीपा मलिक, हॉकी टीम के कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश पद्मश्री से सम्मानित किया।
समारोह में जब श्रीजेश पद्मश्री सम्मान ग्रहण कर रहे थे तब काफी देर तक तालियां बजती रही। विराट और दीपा के लिए भी काफी तालियां बजी। राष्ट्रपति ने खुद आगे आकर दीपा को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। विराट समारोह में आकर्षण का केंद्र बने रहे। विराट जब राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री ग्रहण कर रहे थे तब कैमरों के फ्लेश काफी देर तक चमकते रहे। समारोह के बाद विराट के साथ सेल्फी खिंचवाने और उनका ऑटोग्राफ लेने की भी होड़ लगी रही।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website