
नाॅटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 203 रनों से हराने के बाद भारतीय कप्तान और ‘मैन आॅफ द मैच’ विराट कोहली ने इस जीत को पत्नी अनुष्का और केरल में बाढ़ पीड़ित लोगों को समर्पित किया। उन्होंने मैच के बाद कहा, ”हम इस जीत को बाढ़ पीढ़ित लोगों को समर्पित करना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का यह उनका साथ देने का एक प्रयास है।”
गेंदबाजों की तारीफों के पुल बांधे
कोहली ने कहा, ”यह एक गंभीर समय था, टीम को जीत की बहुत जरूरत थी। हमने मैच के सभी विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। मैच में खिलाड़ियों पर कोई भय नहीं था।” लाॅर्ड्स टेस्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”वहां हमारा प्रदर्शन काफी निराशाजनक था।” गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए कोहली बोले, ”चोट के बावजूद भी अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाज अब अगले मैच में भी 20 विकेट लेने के लिए तैयार हैं।”
अनुष्का को भी समर्पित की यह जीत
उन्होंने आगे कहा, ”मुझे खुशी है कि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मेरे और रहाणे के बीच बड़ी साझेदारी निर्णायक साबित हुई, वहीं दूसरी पारी में पुजारा ने अच्छा साथ दिया। मैं इस जीत को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को समर्पित करना चाहूंगा जो मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है। सीरीज में चार तेज गेंदबाज हैं और हमें उनके प्रदर्शन पर गर्व है।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website