
मुंबई: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द एक चैट शो में नजर आने वाले हैं। इस दौरान कप्तान कोहली और आमिर खान के बीच खूब सारी बातें हुईं। बातों ही बातों में अनुष्का को लेकर विराट की फीलिंग्स भी सामने आईं.
चैट शो के दौरान आमिर ने विराट से कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड की कोई एक अच्छी बात और कोई एक बुरी बात बताएं। इस पर कोहली ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड की सबसे अच्छी बात ये है कि वो बहुत ही ईमानदार और केयरिंग हैं। उन्होंने बुराई की बात बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड का लेट आना पसंद नहीं है। विराट की मानें, तो उनकी गर्लफ्रेंड हमेशा 5-7 मिनट देर से आती हैं।
अब तारीफ तक तो ठीक था, लेकिन उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। हो सकता है उन्हें अनुष्का की डांट खानी पड़े।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website