
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का मानना है कि यहां पाकिस्तान के खिलाफ चूकने के बाद उन्हें ब्रायन लारा के टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च 400 रन के स्कोर को पीछे छोड़ने का एक और मौका मिलेगा। शनिवार को वार्नर जब 335 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे तब कप्तान टिम पेन ने पारी घोषित करने का फैसला किया।
व्यावसायिक हितों के कारण उस समय एडीलेड में मौजूद लारा वार्नर के उनका रिकार्ड तोड़ने की स्थिति में उनसे मिलने और उन्हें बधाई देने की तैयारी कर रहे थे। वार्नर बाद में लारा से मिले और उन्होंने वेस्टइंडीज के इस महान बल्लेबाज के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।
वार्नर ने पोस्ट में कहा, ‘महान खिलाड़ी से मिलना शानदार रहा। शायद मुझे उनके 400 रन को पीछे छोड़ने का एक मौका और मिलेगा।’ इससे पहले लारा ने भी कहा था कि उन्हें लगता है कि वार्नर भविष्य में यह उपलब्धि हासिल करेंगे।
Home / Sports / ब्रायन लारा के इस रिकाॅर्ड के पीछे पड़े वाॅर्नर, कहा – उन्हें पीछे छोड़ने का एक और मौका मिलेगा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website