
अमेरिका और ईरान एक दूसरे को तबाह करने की धमकियां दे रहे हैं। जिससे आशंका बन गई है कि क्या एक विनाशकारी युद्ध आगे होने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को धमकी देते हुए कहा था कि “अगर इस्लामिक देश ईरान उनकी हत्या करता है तो अमेरिका उसे खत्म कर देगा।” डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूजनेशन के “केटी पावलिच टुनाइट” पर एक इंटरव्यू में कहा कि “मेरे पास बहुत सख्त निर्देश हैं, अगर कुछ भी होता है, तो वे उन्हें इस धरती से मिटा देंगे।”
डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान ईरान की उस चेतावनी के बाद आया था, जिसमें इस्लामिक देश ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने की चेतावनी दी थी। उससे कुछ समय पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में पिछले 40 सालों से चली आ रही इस्लामिक शासन को खत्म करने की चेतावनी दी थी। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल अबोलफज़ल शेकरची ने खतरनाक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि “ट्रंप जानते हैं कि अगर हमारे नेता की तरफ आक्रामकता का कोई हाथ बढ़ा, तो हम न सिर्फ उस हाथ को काट देंगे, बल्कि उनकी दुनिया में आग भी लगा देंगे।”
अमेरिका और ईरान में वार-पलटवार – पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी का ये सिलसिला लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच तुका है। इससे पहले, एक वीकेंड इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को एक “बीमार आदमी” बताया था और खुले तौर पर सत्ता परिवर्तन की बात कही थी। ट्रंप ने पोलिटिको से कहा था कि “ईरान में नए नेतृत्व की तलाश करने का समय आ गया है” और उन्होंने ईरान सरकार को प्रदर्शनकारियों को नहीं मारने की चेतावनी दी थी। ईरान सरकार पर आरोप है कि उसने प्रदर्शन को कुचलने के लिए क्रूरता की है और सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। अलग अलग एजेंसियों को ईरान में प्रदर्शन के दौरान 4000 से 5000 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
Home / News / अमेरिका की दुनिया में आग लगा देंगे बनाम ईरान का वजूद मिटा देंगे, ट्रंप और खामेनेई में जुबानी जंग, युद्ध तय?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website