Thursday , January 29 2026 10:03 AM
Home / Lifestyle / Weight Loss Tips: सुबह की इन 5 खराब आदतों से बढ़ सकता है वजन

Weight Loss Tips: सुबह की इन 5 खराब आदतों से बढ़ सकता है वजन


अगर आपकी सुबह की रुटीन खराब है और लाइफस्टाइल भी ठीक नहीं है तो बेशक आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। वजन घटाने के लिए सुबह की ये पांच आदतें जिम्‍मेदार हैं।
Weight Loss Tips: सुबह की इन 5 खराब आदतों से बढ़ सकता है वजनवजन बढ़ना आज के समय की एक आम समस्या है। लाइफ स्टाइल और खराब खानपान की आदतों के कारण तेजी से वजन बढ़ता है। हालांकि एक्सरसाइज और उचित डाइट से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन कई लोगों के लिए वजन घटाना अपने आप में एक मुश्किल काम है।
आमतौर पर वजन बढ़ने के पीछे कई कारण होते हैं। कभी-कभी दवाओं के सेवन और बीमारियों के कारण वजन बढ़ता है, तो कई बार फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण व्यक्ति मोटा हो जाता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सुबह की कुछ खराब आदतों के कारण भी आपका वजन बढ़ सकता है।
​बहुत ज्यादा सोना
अधिक सोने से वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है। दरअसल रात में नौ घंटे से अधिक नींद को ओवर स्लिपिंग माना जाता है। हालांकि सात घंटे से कम की नींद लेने से सेहत पर खराब प्रभाव पड़ता है। अधिक सोने के कारण मोटापा तेजी से बढ़ता है। जबकि दिन में सोने से भी वजन प्रभावित होता है।
​ब्रेकफास्ट न करना
सुबह चाहे आपको कितनी भी जल्दबाजी हो लेकिन नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए। दरअसल ब्रेकफास्ट न करने से मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है और बॉडी का इंटरनल क्लॉक गड़बड़ हो जाता है। इसके कारण वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है। साथ ही ब्रेकफास्ट न करने से शरीर में पूरे दिन सुस्ती बनी रहती है और जंक फूड अधिक खाने की इच्छा होती है। इससे वजन बढ़ना लाजमी है।
​पर्याप्त पानी न पीना
एक गिलास पानी से दिन की शुरुआत करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पानी शरीर में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है जिससे अधिक भूख नहीं लगती है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने से कैलोरी बर्न होती है और पाचन बढ़ता है। इससे विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकलते हैं। सुबह उठकर पानी न पीने से बेशक वजन बढ़ सकता है।
​मेडिटेशन न करना
तड़के सुबह मेडिटेशन करने से शरीर पर जमा अतिरिक्त फैट कम होता है। दरअसल मेडिटेशन से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। कोर्टिसोल का स्तर असंतुलित होने पर भूख अधिक लगती है जिससे वजन बढ़ता है। मेडिटेशन न सिर्फ दिमाग को शांत रखना है बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है।
​स्ट्रेचिंग न करना
वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। इससे दर्द और चोट का असर कम होता है। साथ ही स्ट्रेचिंग वजन घटाने के लिए भी बहुत जरूरी है। रोजाना सुबह कुछ मिनट स्ट्रेचिंग करने से वजन कम होने में मदद मिलती है।
अगर आपकी सुबह की रुटीन खराब है और लाइफस्टाइल भी ठीक नहीं है तो बेशक आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। वजन घटाने के लिए सुबह समय पर उठने से लेकर एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।