Wednesday , October 15 2025 2:24 AM
Home / Off- Beat / पृथ्वी पर इंसानों से पहले थे एलियन? अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे UFO मिलने का दावा

पृथ्वी पर इंसानों से पहले थे एलियन? अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे UFO मिलने का दावा


एलियन हंटर Scott Waring ने दावा किया है कि Antarctica की तस्वीरों में उन्हें एक UFO दिखाई दिया है जो एक पुराने Alien Base में खड़ा है। उनका दावा है कि धरती पर पहले इंसानों की जगह एलियन रहा करते थे।
दूसरी दुनिया के प्राणियों या एलियन्स को लेकर थिअरी कभी खत्म नहीं होती हैं। ऐसी ही एक नई थिअरी मशहूर एलियन हंटर स्कॉट वॉरिंग ने दी है। वॉरिंग का दावा है कि अंटार्कटिका की बर्फ में उन्हें एक UFO (Unidentified Flying Object) और एलियन बेस मिला है। डिजिटल मैप्स की स्टडी के बाद वॉरिंग ने यह दावा किया है। वॉरिंग एलियन्स और UFOs से जुड़े मामलों पर राय रखने के लिए काफी जाने जाते हैं। हालांकि, इसे लेकर काफी विवादित भी रहते हैं।
दिल बहलाने के लिए इस तरह की चर्चाएं होती रहनी चाहिए ।अनेकानेक दंतकथाएं एलियन की मौजूदगी को लेकर मौजूद हैं एक एलियन है जो कभी किसी के हाथ न आया।
अंटार्कटिका में मिला एलियन-क्राफ्ट
वॉरिंग ने एक ब्लॉग में बताया है कि गूगल अर्थ फीचर की मदद से जब वह Lavoisier Island की स्टडी कर रहे थे, तब उन्हें एक TR3-B क्राफ्ट मिला। उनके मुताबिक यह ट्रायऐंगल क्राफ्ट बीच में उठा हुआ और किनारों से मोटा है। यह मेटल का है और यह ऐसे इलाके में मौजूद है जो सदियों पुराना एलियन बेस लगता है। उन्होंने दावा किया है कि बर्फे पिघलने के बाद यह क्राफ्ट दिखाई दिया है।
इंसानों से पहले थे एलियन?
साथ ही इसके आधार पर उन्होंने यह थिअरी भी दी है कि पृथ्वी पर मानव जाति से पहले एलियन रहा करते थे। इससे पहले वॉरिंग मंगल पर जीवन होने के और मेक्सिको में अंडरवॉटर एलियन बेस का दावा भी कर चुके हैं। हालांकि, ज्यादातर वैज्ञानिक स्कॉट के दावों का समर्थन नहीं करते हैं। खासकर इसलिए क्योंकि कई बार UFO देखे जाने का दावा किए जाने के बावजूद आज तक इसका एक भी सबूत नहीं मिला है।