
शिमरॉन हेटमेयर (139) और शे होप (102*) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत वेस्ट इंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया है। 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में विंडीज ने भारत को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया था।
शिमरॉन हेटमेयर (139) और शे होप (102*) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत वेस्ट इंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया है। 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में विंडीज ने भारत को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया था। टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर (70) और ऋषभ पंत (71) की उम्दा फिफ्टीज की बदौलत विंडीज को 288 रन की चुनौती दी थी। लेकिन भारतीय गेंदबाज आज अपनी लय में नजर नहीं आए और वह इस टोटल को सुरक्षित नहीं रख पाए। शिमरॉन हेटमेयर को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हेटमेयर ने 106 बॉल में उम्दा 139 रन की पारी खेली वहीं ओपनिंग पर आए शे होप दूसरे छोर पर जिम्मेदारी से खडे़ होकर हेटमेयर को चार्ज लेने का पूरा मौका देते नजर आए। जब तक हेटमेयर क्रीज पर थे तब तक वह 50 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना रहे थे। लेकिन हेटमेयर के बाद उन्होंने कमान संभाली और अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद पविलियन लौटे। हेटमेयर और होप के सामने भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह फीकी नजर आई।
विंडीज ने जल्दी गंवाया पहला विकेट
विंडीज के लिए 288 रन का लक्ष्य बहुत आसान भी नहीं था और उसकी शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। उसके ओपनिंग बल्लेबाज सुनील एम्ब्रेस (9) दीपक चाहर की गेंद पर जल्दी ही आउट हो गए। इस वक्त विंडीज का स्कोर मात्र 11 रन था। यहां से शिमरॉन हेटमेटयर ने आते ही बखूबी चार्ज संभाल लिया और 50 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरे छोर पर शे होप इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज को लगातार स्ट्राइक देते रहे और वह एक छोर पर धीरज के साथ अपनी पारी आगे बढ़ाते रहे।
अपनी पारी में हेटमेयर ने जमाए 7 चौके और 11 छक्के
शे होप अपनी पारी 50 के स्ट्राइक रेट से आगे बढ़ा रहे थे लेकिन हेटमेयर की बल्लेबाजी के चलते विंडीज का जरूरी रनरेट कभी भी 6 के पार नहीं हुआ। उन्होंने 85 बॉल में अपने वनडे करियर का शतक पूरा कर लिया। शतक के बाद हेटमेयर ने अपने बल्ले की रफ्तार और बढ़ा दी। 139 के निजी स्कोर पर उन्हें मोहम्मद शमी ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के जमाए।
अंत तक आउट नहीं हुए शे होप, दिलाई जीत
हेटमेयर के आउट होने के बाद शे होप ने अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए और उन्होंने भी पूरन के साथ मिलकर 62 रन की अविजित साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस बीच शे होप ने 150 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। अपनी 102 रन की पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जमाया।
विंडीज ने जीता मैच, सीरीज में बनाई बढ़त
वेस्ट इंडीज ने भारत को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से हरा दिया। विंडीज टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की पारियों की मदद से 8 विकेट पर 287 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेस्ट इंडीज ने शिमरॉन हेटमायर (139) और शे होप (102*) की पारियों की मदद से 47.5 ओवर में दो विकेट पर 291 रन बनाकर मैच जीत लिया। निकोलस पूरन 29 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का अगला मैच 18 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।
भारत को शुरुआती झटके
भारतीय टीम को लोकेश राहुल, विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए। राहुल के रूप में उन्हें पहला झटका लगा और वह सिर्फ छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान कोहली भई सिर्फ चार रन बनाकर शेल्डन कॉटरल की गेंद को थर्ड मैन पर रन चुराने के प्रयास में विकेटों पर खेल बैठे।
रोहित सेट होने के बाद हुए आउट
रोहित शर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। रोहित अनलकी रहे जिन्होंने सीधा शॉट कायरन पोलार्ड के हाथों में खेल बैठे। रोहित काफी निराश नजर आए उन्होंने अच्छा शॉट खेला था लेकिन वह पोलार्ड से पार नहीं पा पाए।
अय्यर और पंत की मजबूत साझेदारी
भारतीय पारी 80 रनों पर तीन विकेट खोकर थोड़ा संकट में नजर आ रही थी। इसके बाद युवा श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने मिलकर भारतीय पारी को संवारना शुरू किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 114 रनों की भागीदारी की। पंत ने यहां बहुत समझदारी दिखाई और अय्यर के साथ तेजी से रन बटोरे। अय्यर 70 और पंत 71 रन बनाकर आउट हुए।
जाधव-जडेजा की उपयोगी पारियां
केदार जाधव ने काफी समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी देखकर लग नहीं रहा था कि उन्हें कोई परेशानी हो रही है। जाधव ने 35 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। वहीं जडेजा ने 21 गेंदों पर 21 रन बनाए। हालांकि भारतीय टीम पारी के अंत में स्कोर को अपेक्षित रफ्तार नहीं दे पाई और आखिर में टीम 8 विकेट पर 287 रन बनाए।
विंडीज को शुरुआती झटका
भारतीय टीम को दीपक चाहर ने शुरुआती कामयाबी दिलाई। सुनील एम्ब्रिस 9 रन बनाकर चाहर की गेंद पर LBW हो गए। उस समय वेस्ट इंडीज का स्कोर एक 4.1 ओवर में 11 रन था।
होप और हेटमायर का कमाल
वेस्ट इंडीज के लिए शे होप और शिमरॉन हेटमायर ने कमाल का खेल दिखाया। होप ने जहां संभलकर बल्लेबाजी की वहीं हेटमायर ने अच्छे स्ट्रोक्स लगाए। हेटमायर ने अपने वनडे इंटरनैशनल करियर की पांचवीं सेंचुरी लगाई। उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 218 रनों की साझेदारी हुई। हेटमायर ने धमाकेदार खेल दिखाया और भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर जमकर हमला बोला। उनके सामने भारतीय कप्तान कोहली की रणनीति कारगर साबित नहीं हुई।
अय्यर ने छोड़ा कैच, बाद में आउट हुए हेटमायर
35वें ओवर की चौथी गेंद पर हेटमायर को एक जीवनदान मिला। जब वह 106 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे तब दीपक चहार की गेंद पर अय्यर ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच छोड़ा दिया। शॉर्ट बॉल को हेटमायर ने पुल करने का फैसला किया लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से में लगी पर अय्यर उसे लपक नही पाए। हालांकि आखिर में वह 139 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर अय्यर के हाथों ही लपके गए।
होप ने भी लगाई सेंचुरी
हेटमायर के आउट होने के बाद शे होप ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने सेंचुरी बनाई और निकोलस पूरन के साथ मिलकर विंडीज की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 62 रनों की साझेदारी की।
टॉस हारी टीम इंडिया, पहले बैटिंग का निमंत्रण
इससे पहले पहले बैटिंग का निमंत्रण पाने वाली टीम इंडिया ने विंडीज के खिलाफ 50 ओवर में 287 रन का स्कोर खड़ा किया। भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 25 रन जोड़ने तक ही केएल राहुल (6) और कप्तान विराट कोहली (4) के रूप में दो विकेट गंवा देने वाली टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर (70) और ऋषभ पंत (71) की शानदार फिफ्टी की बदौलत वेस्ट इंडीज के सामने 288 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। विंडीज की ओर शेल्डन कॉटरेल (2/46), कीमो पॉल (2/41) और अल्जारी जोसेफ (2/45) ने दो दो विकेट अपने नाम किए।
कॉटरेल ने टीम इंडिया को दबाव में धकेला
लेफ्टआर्म फास्ट बोलर शेल्डन कॉटरेल ने इस पिच पर अपनी गति में लगातार मिश्रण किया और उन्हें शुरुआत में दो अहम विकेट मिल गए। इस लेफ्टआर्म फास्ट बोलर ने पहले केएल राहुल (6) को आउट किया और फिर कप्तान विराट कोहली (4) को आउट कर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया।
अय्यर-रोहित ने पहुंचाया 50 पार
यहां से श्रेयस अय्यर ने उपकप्तान रोहित शर्मा (36) के साथ मिलकर भारत की पारी को संभाला। लेकिन जब स्कोरबोर्ड पर टीम का स्कोर 80 रन था रोहित शर्मा भी अल्जारी जोसफ की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अय्यर का बखूबी साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के 114 रन की साझेदारी निभाई।
रोहित आउट तो अय्यर-पंत ने संभाला मोर्चा
यहां से दोनों बल्लेबाज सेट नजर आ रहे थे। लग रहा था आज दोनों ही अपने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ देंगे। लेकिन तेजी से रन बनाने के प्रयास में पहले अय्यर (70) रन पर जोसफ का शिकार बने। इसके कुछ ही देर बाद पंत (71) पोलार्ड की एक स्लो बॉल पर गच्चा खा गए और डीप स्केयर लेग पर हेटमेयर के हाथ में आसान सा कैच देकर आउट हो गए।
जाधव-जडेजा ने अंत में निभाया अच्छा साथ
इसके बाद वर्ल्ड कप के बाद टीम में लौटे केदार जाधव ने ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी के अंतिम ओवर में कुछ शानदार हाथ दिखाए। दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। यहां अय्यर कीमो पॉल का शिकार बने। इसी ओवर में जडेजा भी रोस्टन चेज के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हो गए। इसके बाद दीपक चाहर (7) और शिवम दुबे (9) ने भारत का स्कोर 287 पहुंचा दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website