
जमैका : क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने अपने खिलाडिय़ों के लिए अब तीनों प्रारूपों में अलग-अलग अनुबंध की घोषणा की है जो एक जुलाई से लागू होगा। नए प्रणाली के तहत 3 अनुबंध होंगे जिसमें टेस्ट खेलने के लिए अलग, वनडे खेलने के लिए अलग और ट््वंटी-20 खेलने के लिए खिलाड़यिों के लिए अलग अनुबंध होंगे।
सीडब्ल्यूआई ने यह फैसला किरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल द्वारा अपने देश के लिए विश्वकप क्वालिफायर में खेलने की बजाय पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने को तरजीह दिए जाने के बाद लिया है। खिलाडिय़ों के लिए अनुबंध के नए नियम के बाद अब केवल 5 खिलाडिय़ों को ही तीनों प्रारुपों के लिए अनुबंध में रखा गया है। इनमें जैसन होल्डर, शैनन गैब्रियल, शाई होप, अल्जारी जोसेफ और देवेंद्र बिशू शामिल हैं बाकी खिलाडिय़ों को तीन प्रारूपों के लिए अलग-अगल अनुबंध में रखा गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website