Monday , February 9 2026 1:22 AM
Home / Sports / रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को रिप्लेस करेगा वेस्टइंडीज का धाकड़, ICC की इस चाल से जीत कर भी हार गया पाकिस्तान

रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को रिप्लेस करेगा वेस्टइंडीज का धाकड़, ICC की इस चाल से जीत कर भी हार गया पाकिस्तान


आईसीसी ने एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप 2025 से नहीं हटया है। लेकिन वह पाकिस्तान और यूएई के मैच में रेफरी नहीं रहेंगे। उनकी जगह रिची रिचर्डसन रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को अपना अगला मैच यूएई के खिलाफ खेलना है। इस मैच में रेफरी की भूमिका एंडी पायक्रॉफ्ट को निभानी थी। भारत और पाकिस्तान के मैच में भी पायक्रॉफ्ट ही मैच रेफरी थे। हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान ने उन्हें एशिया कप से हटाने की मांग की थी। उन्हें टूर्नामेंट से तो नहीं हटाया गया है कि रिपोर्ट्स की मानें तो वह पाकिस्तान और यूएई के मैच में रेफरी की भूमिका नहीं निभाएंगे।
रिची रिचर्डसन लेंगे पायक्रॉफ्ट की जगह – पाकिस्तान और यूएई के मैच में रिची रिचर्डसन रेफरी की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। पीसीबी सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि एक बीच का समझौता हुआ है जिसके तहत मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पाकिस्तान से जुड़े मैचों में रेफरी नहीं होंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 17 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर पाकिस्तान का मुकाबला यूएई से होगा।
कौन हैं रिची रिचर्डसन? – एंडी पायक्रॉफ्ट का करियर खिलाड़ी के रूप में कुछ खास नहीं था। दूसरी तरफ रिची रिचर्डसन वेस्टइंडीज के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने 86 टेस्ट के साथ 224 वनडे भी खेले हैं। उनके नाम इंटरनेसनल क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन हैं। उन्होंने अपने करियर में 21 शतक ठोके। 1983 में उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया था और 1996 में आखिरी मैच खेला। वह अभी तक 58 टेस्ट, 108 वनडे और 117 टी20 इंटरनेशनल में रेफरी रह चुके हैं।
पाकिस्तान के लिए परेशानी बढ़ेगी – एंडी पायक्रॉफ्ट भले ही पाकिस्तान के मैच में नहीं रहेंगे लेकिन उनके लिए परेशानी कम नहीं होगी। रिची रिचर्डसन खुद में बड़ा नाम हैं। पायक्रॉफ्ट की तरह उनपर दबाव नहीं बनाया जा सकता है। इसके साथ ही मैच रेफरी को हटाकर पाकिस्तान ने अपने पैरों में कुल्हाड़ी मार ली है। कोई भी मैच रेफरी पाकिस्तानी टीम पर यह खुन्नस निकाल सकता है। अगर पाकिस्तान बार-बार विरोध करेगा तो उनकी छवि और भी ज्यादा होती चली जाएगी।