
लीड्स: मैन आफ द मैच शाई होप (नाबाद 118) और क्रेग ब्रैथवेट (95) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 144 रन की मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मेजबान इंग्लैंड को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के 5वें दिन 5 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
इंग्लैंड से मिले 322 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने मैच के 5वें दिन 53 रन के अंदर कीरेन पॉवेल (23) और काइल होप (0) का विकेट गंवा दिया। लेेकिन मैच की पहली पारी में चौथे विकेट के लिए 246 रन की साझेदारी करने वाले ब्रेथवेट और शाई ने दूसरी पारी में भी तीसरे विकेट के लिए 144 रन की मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी कर वेस्टइंडीज को पांच विकेट से जीत दिला दी।
शाई ने 211 गेंदों में 14 चौकों की मदद से नाबाद 118 रन बनाए। शाई ने चौथे विकेट के लिए रास्टन चेज (30) के साथ 49 और जेर्मीन ब्लैकवुड (41) के साथ 5वें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को 2000 के बाद से पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट में जीत दिला दी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website