Saturday , April 4 2026 10:20 PM
Home / Sports / वेस्टइंडीज को हरा पाकिस्तान ने जीता पहला ट्वंटी-20

वेस्टइंडीज को हरा पाकिस्तान ने जीता पहला ट्वंटी-20


बारबाडोस: लेग स्पिनर शादाब खान (7 रन पर 3 विकेट) के पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने वैस्टइंडीज को पहले ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 विकेेट से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 111 रन ही बना सकी। कप्तान कार्लाेस ब्रेथवैट ने 27 गेंदों में सर्वाधिक नाबाद 34 रन बनाए। वरना एक समय कैरेबियाई टीम ने अपने 6 विकेट मात्र 49 रन पर गंवा दिये थे। शादाब ने 4 ओवर की बेहतरीन गेंदबाजी में मात्र सात रन देकर तीन विकेट झटक लिए।

पाकिस्तान ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। शोएब मलिक ने नाबाद 38, बाबर आजम ने 29 और कामरान अकमल ने 22 रन बनाये। शादाब को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। ज पहला टी20: 6 विकेट से जीता पाकिस्तान