
विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 में अपना पहला शतक ठोका। विराट ने 67 गेंदों पर शतक लगाया और 72 गेंद पर 113 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद भी उनकी टीम मुकाबला हार गई। इसकी वजह से विराट कोहली पर स्लो बैटिंग के लिए सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोहली को ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन सिक्के के एक पहलू ये भी है कि विराट ने क्यों इतनी धीमी बैटिंग की?
आरसीबी के सभी बल्लेबाज जूझते रहे – विराट कोहली पर सेल्फिश बैटिंग करने का आरोप लग रहा है। लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाजों का क्या। जोस बटलर ने 58 गेंदों पर शतक बनाया तो क्रीज पर उनका साथ संजू सैमसन निभा रहे थे। संजू ने भी 42 गेंदों पर 69 रन बनाए। लेकिन आरसीबी के साथ ऐसा नहीं है। विराट के अलावा इस सीजन लगभग सभी बल्लेबाज फेल रहे हैं। इस मैच में भी विराट के अलावा किसी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर का नहीं रहा। टीम के चार अन्य बल्लेबाज 48 गेंदों पर सिर्फ 59 रन बना सके। अगर बाकी बल्लेबाज 48 पर 80-90 रन बना देते फिर विराट पर सवाल उठाना सही होता।
विराट नहीं होते तो 150 नहीं बनता – विराट के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंद पर 44 रन बनाए। मैक्सवेल ने 3 गेंदों पर एक, सौरव चौहान ने 6 गेंदों पर 9 जबकि कैमरून ग्रीन ने 6 गेंदों पर 5 रनों की पारी खेली। विराट तेजी से बैटिंग करते तो शायद आरसीबी की टीम 150 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती। इस सीजन में विराट के 300 से ज्यादा रन हैं। लेकिन आरसीबी के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले फाफ डु प्लेसिस ने सिर्फ 109 रनों का योगदान दिया है।
मैक्सवेल और ग्रीन बुरी तरह फेल – आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन बुरी तरह फेल रहे हैं। मैक्सवेल ने 5 मैचों में 6 की औसत और 106 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक सिर्फ एक छक्का मारा है। वहीं कैमरून ग्रीन के बल्ले से 5 मैचों में 68 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 108 का ही है। रजत पाटीदार भी रन नहीं बना पा रहे।
Home / Sports / 48 बॉल पर 59 रन बनाने वालों का क्या….विराट कोहली पर उठ रही उंगलियां, उनसे भी सवाल होने चाहिए
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website