
मुंबई: एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह क्या फील करते हैं, ये बात वो कई प्लैटफॉर्म पर जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर और दीपिका की केमिस्ट्री मजबूत होती जा रही है।
बता दें कि दोनों को एक शोरूम के बाहर किस करते हुए स्पॉट किया गया। फैशन मैग्जीन स्टारडस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को दीपिका के घर के नजदीक एक कार शोरूम के पास स्पॉट किया गया। यहां दोनों हाथों में हाथ डाले एक-दूसरे को किस कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने आसपास मौजूद कैमरों की तरफ देखा ही नहीं। बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ महीनों पहले ‘वोग’ मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया था। इसके कवरपेज पर दोनों की लव केमिस्ट्री काफी सुर्खियों में रही थी। इसमें भी दोनों काफी क्लोज नजर आए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website