
यूट्यूब पर आपकी नजर मार्वल स्टूडियो के ‘डूम्सडे क्लॉक’ पर जरूर पड़ी होगी। ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की रिलीज से 11 महीने पहले ही इसका काउंटडाउन शुरू हो गया है। लेकिन क्या इसके पीछे कोई रहस्य छिपा है? सबसे बड़ा सवाल कि इसे ‘डूम्सडे क्लॉक’ नाम क्यों दिया गया, जो दुनिया खत्म होने की उल्टी गिनती है? समझिए थ्योरी।
यदि आप मार्वल स्टूडियो और सुपरहीरोज के फैन हैं, तो आपको भी YouTube पर स्क्रॉल करते हुए अचानक एक सरप्राइज मिला होगा! मार्वल स्टूडियो ने अपनी अगली रिलीज ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के लिए एक लाइव काउंटडाउन शुरू किया है। यह बात तो हम सब जानते हैं कि अभी इस फिल्म की रिलीज में पूरे 11 महीने की दूरी है। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि फिर इतना लंबा काउंटडाउन क्यों? यकीनन, यह एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है, खासकर तब जब हजारो फैंस हर दिन कुछ ना कुछ देर तक इस काउंटडाउन पर घड़ी की ‘टिक-टिक’ की रहस्य जगाती आवाज सुन रहे हैं। लेकिन क्या इसके पीछे MCU का कोई बड़ा हिंट है? इंटरनेट की दुनिया में कुछ ऐसी ही फैन थ्योरीज आई हैं, जो बताती हैं कि मार्वल वालों ने यह Doomsday Clock यूं ही नहीं शुरू किया है।
मार्वल स्टूडियो ने यह Doomsday Clock लाइवस्ट्रीम पिछले कुछ हफ्तों में आए 4 टीजर के बाद शुरू किया है। हमने सबसे पहले क्रिस इवांस को स्टीव रोजर्स के रूप में कहानी में वापसी करते हुए देखा। फिर बारी थॉर की आई, जो अब तक की सबसे भीषण लड़ाई के लिए तैयार हो रहा है। उसके बाद और सबसे रोमांचक, हमें MCU में X-Men के फ्यूजन की झलक मिली। जबकि सबसे ताजा और चौथा टीजर वकांडा की दुनिया और फैंटास्टिक फोर की फैमिली को ‘एवेंजर्स’ से जोड़ती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website