
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस रेखा की लाइफ से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते। ऐसे ही एक किस्से का जिक्र एक फेमस मैगजीन में किया गया था। यह किस्सा तब का है जब रेखा सिर्फ 10 साल की थीं। दरअसल, उस वक्त रेखा के साथ एक अनजान शख्स ने छेड़छाड़ की थी। लेकिन ऐसा करने वाले शख्स को उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया था।
सूत्रों के मुताबिक रेखा अपनी बहन और आया के साथ कोई फिल्म देखकर लौट रही थीं। उन्हें नींद भी आ रही थी। वहीं भीड़ में अचानक रेखा बहन और आया से बिछड़ गईं और चलते-चलते भूल से उन्होंने एक अजनबी शख्स की उंगली पकड़ ली। लेकिन अचानक उन्हें अहसास हुआ कि वह अजनबी उनकी छाती पर हाथ लगा रहा है। रेखा को समझने में देरी नहीं लगी कि उसके इरादे उन्हें लेकर ठीक नहीं हैं। उन्होंने जल्दी से हाथ छुड़ाया और उस शख्स के मुंह पर जबरदस्त थप्पड़ जड़ दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और मौका मिलते ही वह शख्स वहां से फरार हो गया।
इतना ही नहीं, एक बार तो रेखा सिनेमा हॉल में फिल्म देख रही थीं तो पीछे बैठा एक लड़का बार-बार उनकी सीट को हिला रहा था। रेखा ने अपनी सीट बदल ली और लड़के के पीछे जाकर बैठ गईं। इसके बाद उन्होंने मुंह से च्विंगम निकाली और लड़के के बालों में लगा दी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website